Samastipur News:जिपा ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

प्रखंड स्थित देवखाल चौर को औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है.

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड स्थित देवखाल चौर को औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. समस्तीपुर जिला पार्षद के सदन में क्षेत्र संख्या 27 दलसिंहसराय की जिपा सुनीता शर्मा ने पूर्व में यह मुद्दा उठाया था. इस संदर्भ में महाप्रबंधक उद्योग विभाग समस्तीपुर को पत्र हस्तगत कराते हुए उन्होंने कहा कि देवखाल चौर रेलवे और सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ा हुआ क्षेत्र है. यहां औद्योगिक क्षेत्र की अपार संभावना है. औद्योगिक क्षेत्र बनाने के सभी अर्हता को पूरा करती है. इसी चौर में एक बिजली पावर ग्रिड स्टेशन भी अवस्थित है. जिला पार्षद ने कहा कि क्यों नहीं इस चौर को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित किया जाये ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके. मौके पर अमित कुमार भारद्वाज, पिंकू शर्मा, रंजन कुमार, मुकेश पाठक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >