बाया नदी में स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

समस्तीपुर के खनुआ गांव में बाया नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Samastipur News: विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआ गांव स्थित बाया नदी में रविवार को स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई.

दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक

मृतक की पहचान खनुआ गांव के वार्ड-14 निवासी सुरेश पासवान के पुत्र दिलवर पासवान के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, दिलवर अपने कुछ दोस्तों के साथ खनुआ घाट स्थित बाया नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी.

ग्रामीणों ने निकाला, अस्पताल में मृत घोषित

सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की गई. काफी प्रयास के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया.

घटना की सूचना पर विद्यापतिनगर थाना के एसएचओ सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर के नामापुर दोहरे हत्याकांड में तीन मुख्य आरोपित गिरफ्तार, दो पर था ₹25 हजार का इनाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >