ट्रेन से कटकर युवक की मौत

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव में रेल लाइन पार करने में जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव में रेल लाइन पार करने में जख्मी हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी रामउद्गार सहनी का 19 वर्षीय पुत्र मंजय कुमार सहनी के रूप में बतायी गयी है. जानकारी के अनुसार युवक गुरुवार को समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के रेल फाटक सं. 31 व 32 के बीच ट्रैक पार कर रहा था. इसी बीच अचानक ट्रेन के आ जाने से मंजय चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद लोगो ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >