Samastipur News:बिजली करंट लगने से युवक की मौत

हलई थाना क्षेत्र के बाजीतपुर करनैल पंचायत में छठ पर्व का जश्न मातम में बदल गया. बताया जाता है कि एक युवक की मौत बिजली की करंट लगने से हो गई.

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के बाजीतपुर करनैल पंचायत में छठ पर्व का जश्न मातम में बदल गया. बताया जाता है कि एक युवक की मौत बिजली की करंट लगने से हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया और छठ के गीत की वजह महिलाओं की रोने की आवाज उठने लगी. बताया जाता है कि रामप्रीत शर्मा के बेटे अशोक शर्मा की मौत बिजली की करंट लगने से हो गई. सोमवार की देर संध्या छठ घाट से लौटने के क्रम में गर्मी ज्यादा होने की वजह से उन्होंने पंखा चलाने का प्रयास किया. जैसे ही पंखे का तार प्लग से लगाया. बिजली की चपेट में आ गया. उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़े पैमाने पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे. उसे इलाज के लिए ले जाया भी गया. लेकिन उनकी तब तक मौत हो चुकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >