स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बने महिलाएं : डीडीएम

यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को दस दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया.

समस्तीपुर : यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को दस दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया. डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्णा व निदेशक आरसेटी प्रकाश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया. डीडीएम नाबार्ड ने कहा कि महिला स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती है. अपने परिवार को असीम ऊंचाइयों तक ले जा सकती है. महिला सशक्तीकरण राष्ट्र को सशक्त बनाने का स्रोत है. प्रशिक्षणार्थियों से उद्यम स्थापित करने में बैंकों से हर संभव मदद करने का अपील की. निदेशक आरसेटी ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्वरोजगार स्थापित करने में मिल का पत्थर सिद्ध हो सकता है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है. जिसमें मशरूम की खेती के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग, उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न क्रिया- कलाप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर डोमेन स्किल ट्रेनर प्रवीण कुमार, फैकल्टी श्रवण कुमार झा, बिट्टू भारती, कार्यालय सहायक शुभम सिन्हा, रूपमती कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >