कुंभ स्नान करने गयी महिला की सडक दुर्घटना में मौत

हादसे में मौत हुई महिला की पहचान बिष्णुपुर डीहा गांव निवासी राजू सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह (38 वर्ष) के रूप में की गई.

सिंघिया . इटावा हाइवे पर कार दुर्घटना में घायल हुई बिष्णुपुर डीहा गांव की एक महिला की इलाज के दौरान मौत होने के बाद गुरुवार देर संध्या एम्बुलेंस से शव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. हादसे में मौत हुई महिला की पहचान बिष्णुपुर डीहा गांव निवासी राजू सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह (38 वर्ष) के रूप में की गई. बताया गया की बिष्णुपुर डीहा गांव निवासी राजू सिंह दिल्ली में रहते थे. विगत रविवार को कार से कुंभ नहाने अपनी पत्नी समेत चार लोग के साथ प्रयाग गए हुए थे. सोमवार को कुंभ नहाने के बाद विगत सोमवार के दिन वृंदावन जाने के दौरान यूपी के इटावा हाईवे के अकबरपुर ओवरब्रिज पर एक रोडवेज की बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दी गई. बस में ब्रेक लगते ही पीछे चल रही कार बस में जा घुसी. इस हादसे में राजू सिंह व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह समेत कार में सवार अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान राजू सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह दम तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >