Accident news from Samastipur:बाइक की ठोकर से जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

बाइक की ठोकर से जख्मी हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. लाश घर पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो गये. पूसा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर विरोध जताने लगे.

Accident news from Samastipur:पूसा : बाइक की ठोकर से जख्मी हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. लाश घर पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो गये. पूसा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर विरोध जताने लगे. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया. बताते चलें कि तीन दिनों पूर्व मटकोर पूजने गयी रवि महतो की पत्नी सीता देवी मटकोर पूजने के लिए अन्य महिलाओं के साथ गयी थी. महमदा पुराने पंचायत भवन के समीप गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक सवार ने ठोकर मार दिया. इस घटना में 5 लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल पूसा ले जाकर भर्ती कराया गया. घायलों में महमदा के भोला पासवान की पत्नी सावित्री देवी (24), विनय महतो की पत्नी सीता देवी (20), मुन्ना पासवान की पत्नी रीता देवी (42), रितिक राज (20) एवं बाइक चला रहा मालीनगर निवासी ओमप्रकाश शर्मा का पुत्र गोलू कुमार शामिल हैं. चिकित्सकों ने सावित्री देवी, रीता देवी और सीता देवी की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रात में ही सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. जहां से पीएमसीएच भेज दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलू काफी स्पीड में बाइक चला रहा था. बाइक पर गोलू के अलावा तीन और युवक सवार थे. ग्रामीणों ने बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ करने में लगी है.

मिर्जापुर गांव से लौट रहे युवक के साथ मारपीट

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के राम समुज्ज सहनी की लड़की की शादी में मरवा सजावट कर लौट रहे कारीगर की बाइक रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है. मामले में ही गांव के पांच लोगों द्वारा जबरन रोक कर गालीगलौज देते हुए मारपीट करने की बात कही गई है. मारपीट मामले में स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया. जिसके लेकर पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर मिर्जापुर गांव के दिनेश कुमार ने आवेदन दिया है. इसमें दो नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >