Samastipur News:अश्लील हरकत का विरोध करने पर महिला को पीटा, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव में कतिपय लोगों ने एक महिला के साथ अश्लील हरकत की. महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई.

Samastipur News: विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में कतिपय लोगों ने एक महिला के साथ अश्लील हरकत की. महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई. घर पहुंच कर आरोपियों ने लूटपाट की. इस आशय से संबंधित पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें गांव के ही दस लोगों को नामजद किया गया है. कहा गया है कि उसके पति जीवकोपार्जन करने के लिए कन्या कुमारी में रहते हैं. उनकी अनुपस्थिति में कुछ गांव के बदमाश उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं. घटना के दिन उसने विरोध किया तो आरोपितों लाठी-डंडा प पिस्तौल लेकर उसके घर पर आ धमके. आरोपितों ने उसके घरवालों के साथ मारपीट की. उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया. दोनों कान की बाली भी छीन ली. जिसका कीमत एक लाख बीस हजार रुपए है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस कांड अंकित कर अनुसंधान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >