मेधावी एक छात्र व छात्रा को देंगे स्कॉलरशिप : डीआरएम

समस्तीपुर.ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन मंडल के प्रधान कार्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गयी.

समस्तीपुर.ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन मंडल के प्रधान कार्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गयी. संचालन मंडल मंत्री शशि रंजन कुमार ने किया. मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनकी कीर्ति और संविधान प्रदत्त सुविधा के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने एक छात्र व एक छात्रा, जो अत्यंत निर्धन हैं और पढ़ने में मेधावी हैं उन्हें प्रति माह 1000 रुपये पढ़ने के लिए सहयोग राशि उनके बैंक अकाउंट में देने की घोषणा की. इसके लिए लाइजनिंग अधिकारी, कार्मिक अधिकारी व मंडल मंत्री की संयुक्त कमेटी बनाकर छात्र का नाम देने के लिए आदेश दिया. मौके पर संजय पासवान, मंडल रेल प्रबंधक सह लाइजनिंग अधिकारी, निशांत चौधरी, अवनीश कुमार, मणिकांत कुमार, अरुण कुमार मंडल, प्रकाश कुमार सिंह, चंद्रकिशोर, मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष आलोक आनंद, अपर मंडल सचिव शत्रुघ्न सुमन, मुख्यालय शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार, मुख्यालय शाखा कोषाध्यक्ष अर्जुन बैठा, कारखाना अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, सचिव नवल कुमार, कोषाध्यक्ष बिरजू राम, लोको शेड शाखा अध्यक्ष राज कुमार, कोषाध्यक्ष हरिओम कुमार, पूर्व मंडल सचिव लालबाबू राम आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >