थाने में पदस्थापित चौकीदार की इलाज के दौरान मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र में चुनाव के दिन लोकसभा चुनाव पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार हीटवेव के कारण मूर्छित हो गया.

कल्याणपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र में चुनाव के दिन लोकसभा चुनाव पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार हीटवेव के कारण मूर्छित हो गया. इसके बाद साथियों के सहयोग से इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत चौकीदार की पहचान कल्याणपुर गांव के धनेश्वर दास का पुत्र 36 वर्षीय मनोज दास के रूप में पहचान हुई है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नीतीशचंद्र धारिया ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान अचानक अस्वस्थ हुआ था. इलाज के क्रम में मौत होने की सूचना मिली है. मामले में कल्याणपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नीतीशचंद्र दरिया का बताना है कि चौकीदार की मौत की सूचना प्राप्त है. इसके लिए विभागीय स्तर पर नियम संगत कार्रवाई की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >