Samastipur News:सड़क दुर्घटना में वारिसनगर के युवक की अंबाला में मौत

थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड नंबर 4 निवासी ओम कुमार राय (35) की अंबाला मे रविवार की संध्या सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया.

Samastipur News:वारिसनगर : थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड नंबर 4 निवासी ओम कुमार राय (35) की अंबाला मे रविवार की संध्या सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. शव लेकर घर आये गांव के ही कमल किशोर राम का बताना था कि अंबाला स्थित सन्नी राइस मिल में गांव तथा अगल-बगल के तीन चार व्यक्ति काम करते हैं. जहां रविवार की संध्या ओम मटन लाने बाजार गया था. काफी देर तक नहीं लौटने पर सभी खोजबीन की परंतु कुछ पता नहीं चल पाया. घर आने पर 112 पुलिस टीम ने उसके मोबाइल पर फोन करके ओम के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने से व स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराने की जानकारी दी. सूचना पर अस्पताल जाने पर उसे उचित इलाज के लिए आगे रेफर करने पर सभी एम्बुलेंस पर उसे लेकर चले परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. फिर सभी लोग शव को लेकर मंगलवार को घर आये हैं. साथ ही इसकी सूचना मिलने ही थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने पुलिस पदाधिकारी को भेजकर शव को पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल भेजा है. थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक की पत्नी राधा देवी ने आवेदन दिया है. जिस पर जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए हरियाणा के अंबाल थाने को भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >