Samastipur News:जिले के सभी प्रखंडों में मतदान की होगी वेबकास्टिंग

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को पारदर्शी और तकनीक-संचालित बनाने की दिशा में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम पूरा कर लिया है.

Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को पारदर्शी और तकनीक-संचालित बनाने की दिशा में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम पूरा कर लिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर वेवकास्टिंग सॉकेट इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इस संबंध में प्रखंड समस्तीपुर, पटोरी और शिवाजीनगर के बीइओ एवं बीडीओ ने प्रमाणित किया है कि उनके प्रखंडाधीन सभी मतदान केन्द्रों पर दिये गये निर्देशानुसार वेबकास्टिंग हेतु सॉकेट इंस्टॉलेशन एवं साकिट की व्यवस्था यथास्थान कर दी गई है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने सभी प्रखंडों से प्रमाण पत्र एवं सॉकेट इंस्टॉलेशन संबंधित प्रतिवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया आरंभ की थी. इस क्रम में समस्तीपुर, पटोरी और शिवाजीनगर प्रखंडों ने समय से पहले कार्य पूर्ण कर जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रतिवेदन भेज दिया है. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, वेबवकास्टिंग प्रणाली के माध्यम से मतदान दिवस पर सभी केंद्रों की गतिविधियों की रीयल-टाइम निगरानी की जायेगी. जिससे किसी भी अनियमितता या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी. नोडल पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन की पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी प्रखंडों में तैयारी संतोषजनक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >