Samastipur News:स्वीप एक्टिविटी के तहत मतदाताओं को किया जागरूक

लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिकतम मतदान प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता है.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिकतम मतदान प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता है. ताकि देश के विकास व शासन व्यवस्था में साझेदारी में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके. यह बातें सोमवार को कल्याणपुर बस्ती पंचायत के वार्ड 10 में स्वीप एक्टिविटी के तहत आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करते हुए बीपीएम विजय कुमार मधुकर ने कही. लेखापाल अजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र के सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महा पर्व में उत्साह व उमंग के साथ भाग लें. इस दौरान जीविका दीदियों ने महिलाओं को 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भागीदारी को लेकर रैली निकालकर प्रेरित किया. इसके बाद महिलाओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई. बेहतर रंगोली बनाने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर इंद्रासन देवी, सुलेखा देवी, रेखा देवी, ममता देवी, अनीता देवी, रामकली देवी, मकसूदन राय, चंद्रदीप पासवान, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनी कुमारी, किरण कुमारी, रूपम कुमारी, संजू देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >