Samastipur News:जिले के कई क्षेत्रों में चला मतदाता जागरूकता अभियान

लोकतंत्र के महापर्व बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले के कई क्षेत्रों में रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : लोकतंत्र के महापर्व बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले के कई क्षेत्रों में रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. दलसिंहसराय प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में जीविका समूह की महिलाएं शामिल हुईं. जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान के महत्व का संदेश दिया. दीदियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारे लगाये. लोगों को पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश दिया. रैली प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर विभिन्न पंचायतों से गुजरी, जहां दीदियों ने आम नागरिकों से 6 नवंबर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. इस दौरान जीविका परियोजना की पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रही. स्वीप अभियान के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से मतदाता जागरूकता अभियान को नई ऊर्जा मिली है. जीविका दीदियां गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी दीदियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगी और अपने आसपास के हर व्यक्ति को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी. ताकि इस बार जिले में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा हो सके. दूसरी ओर, विद्यापतिनगर प्रखंड में जीविका समूह की महिलाओं द्वारा भी मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली में जीविका दीदियां हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरी. मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >