Samastipur News:सरकारी जमीन पर ही आरओबी निर्माण की उठाई आवाज

शहर के बीचोबीच गुजरने वाली 32 नंबर रेलवे गुमती पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है.

Samastipur News:दलसिंहसराय : शहर के बीचोबीच गुजरने वाली 32 नंबर रेलवे गुमती पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विरोध देखने को मिल रहा है. दलसिंहसराय एसएच 88 पर 32 नंबर गुमती से लगभग 500 मीटर उत्तर की ओर रेलवे एक बड़ा पुल का निर्माण कराया है. जिस पर यातायात सेवा शुरू है. गुमती नंबर 32 के ऊपर जो आरओबी निर्माण का कार्य चल रहा है वह भी लगभग एक किलोमीटर लम्बा है. जिस कारण सरकारी जमीन के साथ निजी जमीन भी पुल निर्माण में आने वाली है. इसको लेकर शहर के व्यवसायियों ने मालगोदाम रोड में बैठक की. इसमें बताया गया कि पुल निर्माण में कई शंका उत्पन्न हो रही है. अभी तक योजना का कहीं साइन बोर्ड नहीं लगा है. न ही आमलोगों को इस पुल का नक्शा देखने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे महाबीर चौक दलसिंहसराय से लेकर डॉ. योगेन्द्र महतो के हॉस्पिटल लोकनाथपुर गंज तक के दोनों बगल के लोग इसमें व्यवसायी एवं आवासीय मकान शामिल हैं शंकित हैं. उन्हें शक है कि कहीं उनका आवासीय मकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बाधित न हो जाये. इसमें से कितने ही लोग ऐसे हैं जिनका एकमात्र आवासीय जमीन एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान छिन जाने से जीविकोपार्जन का दूसरा कोई साधन नहीं बचेगा. इसलिए इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सरकारी जमीन पर ही आरओबी निर्माण करने कराने की व्यवसायियों ने मांग की है. इसे लेकर लोगों ने हस्ताक्षर कर डीएम को सरकारी जमीन पर ही आरओबी निर्माण कराने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >