दलसिंहसराय : नप क्षेत्र के रामपुर-जलालपुर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में नगर परिषद दलसिंहसराय द्वारा कृषि योग्य भूमि पर कर लेने के विरोध में बैठक की गयी. अध्यक्षता निवर्तमान मुखिया सुमित भूषण चौधरी ने की. इसमें नगर परिषद के सशक्त समिति द्वारा पारित प्रस्ताव द्वारा निर्धारित की गई भूमि इसमें प्रधान सड़क, मुख्य सड़क, अन्य सड़क किनारे अवस्थित कृषि योग्य भूमि से भिन्न- भिन्न दरों से लेने वाले कर पर विचार किया गया है उसे नहीं जमा करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कुणाल भूषण चौधरी ने नगर परिषद द्वारा पूर्व में लिये गये प्रस्ताव पर पुनः एक बार विचार कर नगर विकास विभाग से मार्गदर्शन की मांग की. बैठक में वालेन्दु शेखर, कृष्ण कुमार कुंदन, आयुष कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, रामशंकर चौधरी, बलराम कुमार, कृष्ण मुरारी चौधरी, विजय कुमार चौधरी, अरविन्द चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, गोपेश चौधरी, रामबाबू चौधरी, नवल चौधरी, गुणानंद झा, शुभम चौधरी, सत्यम चौधरी, गुंजन चौधरी, अरुण चौधरी, अशोक चौधरी, महेश चौधरी, जुगनू चौधरी, पिंटू चौधरी, रामनिवास चौधरी, जयजय राम, ज्योति सिंह, टुनटुन महतो, वकील दास, सोहन साह, रामकृष्ण महतो, दीपक दास, अमित पासवान आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
