योग सर्टिफिकेट का झांसा, होटल में दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पंचायत में तय हुआ 10 लाख का जुर्माना

विभूतिपुर में एक युवती को योग सर्टिफिकेट दिलाने का झांसा देकर पटना ले जाने और होटल में दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी सरकारी शिक्षक पर गर्भवती होने के बाद पंचायत में मामला रफा-दफा करने के लिए 10 लाख रुपये देने का भी आरोप है.

Vibhutipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की ओर से थाने में दिये गये आवेदन में योग सिखाने वाले सरकारी शिक्षक पर युवती को योग सर्टिफिकेट दिलाने का झांसा देकर पटना ले जाने और होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. आवेदन में आरोपी की पत्नी पर भी कथित रूप से सहयोग करने का आरोप है. युवती के गर्भवती होने के बाद मामले को दबाने के लिए पंचायत में 10 लाख रुपये देने की बात तय होने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है.

योग सर्टिफिकेट दिलाने का झांसा देकर पटना ले जाने का आरोप

पीड़िता की मां के आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री सिंघियाघाट दुर्गास्थान परिसर में योगाभ्यास के लिए जाती थी. वहां योग कराने वाले सरकारी शिक्षक ने परिवार से जान-पहचान बनायी और युवती का मोबाइल नंबर ले लिया.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 1 मार्च 2026 को आरोपी युवती को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगा, जिसका उसने विरोध किया. इसके बाद अप्रैल 2026 में आरोपी और उसकी पत्नी रेखा देवी युवती को योग सर्टिफिकेट दिलाने का झांसा देकर पटना ले गये.

होटल में दुष्कर्म का आरोप

आवेदन के मुताबिक, पटना पहुंचने के बाद एक होटल में कमरा बुक किया गया. आरोप है कि वहां शिक्षक ने अपनी पत्नी के सहयोग से युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया.

घटना के बाद युवती घर लौटी और उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.

अल्ट्रासाउंड में चार माह की गर्भवती होने की जानकारी

पीड़िता की मां के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को युवती का अल्ट्रासाउंड कराया गया. इसमें उसके करीब चार माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली.

इसके बाद परिजनों ने मामले को लेकर 10 अगस्त 2026 को पंचायत बुलायी. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत के दौरान आरोपी, उसकी पत्नी, भाई और अन्य सहयोगियों ने मामला रफा-दफा करने के लिए 10 लाख रुपये देने तथा युवती का गर्भपात कराने के बाद कहीं और शादी कराने का प्रस्ताव दिया.

आवेदन में यह भी कहा गया है कि तय समय पर राशि नहीं मिलने के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस से शिकायत की.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

फिलहाल आवेदन में लगाये गये आरोपों की पुलिस जांच कर रही है. आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भाजपा युवा मोर्चा का आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >