विभूतिपुर से 13 वर्षीय किशोर चार दिनों से लापता, परिवार परेशान

समस्तीपुर के विभूतिपुर से एक 13 वर्षीय किशोर चार दिनों से लापता है. परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Samastipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर टभका गांव से 13 वर्षीय एक किशोर पिछले चार दिनों से लापता है. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना में आवेदन देकर पुलिस से बच्चे की तलाश की गुहार लगाई है.

रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी की तलाश

लापता किशोर के पिता राजीव कुमार चौधरी ने आवेदन में बताया है कि उनका 13 वर्षीय पुत्र सौन्दर्श कुमार चौधरी अचानक घर से कहीं चला गया. परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी लगातार तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है.

पुलिस ने शुरू की जांच

बेटे के लापता होने से परिवार चिंता और तनाव में है. आवेदन के आधार पर विभूतिपुर थाना पुलिस ने सनहा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >