Samastipur: घर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, शरीर पर जलने के निशान से उठे सवाल

विभूतिपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में सल्फास की पुड़िया और शरीर पर जलने के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का खुलासा होगा।

Vibhutipur Death Case: विभूतिपुर थाना क्षेत्र की बेलसंडी तारा पंचायत के फुलवरिया गांव के वार्ड छह में शुक्रवार की रात 38 वर्षीय मनोज सहनी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. शनिवार की सुबह उनका शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला. घटनास्थल से सल्फास की पुड़िया मिलने और शरीर पर करंट से जलने जैसे निशान पाये जाने से मामला उलझ गया है. परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं.

पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आयी

मृतक की मां सुदामा देवी के अनुसार, पांच भाइयों में सबसे बड़े मनोज सहनी अपनी पत्नी चांदनी देवी और चार बच्चों के साथ अलग रहते थे.

परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. शुक्रवार को भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी. विवाद के बाद पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गयी थी.

शनिवार की सुबह एक युवक मनोज को खोजते हुए उनके घर पहुंचा. दरवाजा खुला था. आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. अंदर जाने पर मनोज जमीन पर अचेत पड़े मिले. शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये.

शरीर पर जलने के निशान से उठे सवाल

ग्रामीणों के अनुसार, शव को उठाकर चौकी पर रखते समय उसके शरीर पर जलने के निशान दिखाई दिये. इन निशानों को करंट से जलने जैसा बताया जा रहा है.

हालांकि, घर में बिजली का कोई टूटा तार या फॉल्ट नहीं मिला. शव के पास सल्फास की पुड़िया भी बरामद हुई, लेकिन मृतक के मुंह से झाग नहीं निकलने की बात परिजन बता रहे हैं. इन परिस्थितियों के कारण मौत की वजह को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: विभूतिपुर में डीसीएमएस ऐप पर सर्वे की धीमी गति से अधिकारी नाराज, लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >