Samastipur: घर के पास टूटे पड़े तार पर पड़ा पैर, करंट लगने से 34 वर्षीय मजदूर की मौत

विभूतिपुर थाना क्षेत्र में खेत से लौटते समय 34 वर्षीय मजदूर की बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने उनके छोटे बच्चों को पिता के साये से महरूम कर दिया.

Electric Shock Death: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पतैलिया वार्ड-9 में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 34 वर्षीय मजदूर ओम नारायण की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक गांव के ही उमेश पासवान के पुत्र थे. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं.

घर के पास टूटे तार की चपेट में आया मजदूर

जानकारी के अनुसार, ओम नारायण खेत में काम खत्म करने के बाद घर पर खाना खाने आये थे. घर के पास ही घरेलू बिजली का तार टूटकर जमीन पर पड़ा हुआ था.

जैसे ही उनका पैर टूटे हुए बिजली तार पर पड़ा, वह करंट की चपेट में आ गये. अचानक हुए हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने स्थिति को समझते हुए बिजली आपूर्ति काटने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ओम नारायण की मौत हो चुकी थी.

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

ओम नारायण की आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी. उनकी मां ऊषा देवी और पत्नी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं. उनकी पुत्री सुप्रिया कुमारी और पुत्र चिराग कुमार हैं. हादसे के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया.

शोकाकुल परिवार से मिले ग्रामीण

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया राज कुमार समेत कई ग्रामीण शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: बिहार पुलिस के सिपाही के बेटे की संदिग्ध मौत, कनपटी में गोली लगने की चर्चा; जांच जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >