Samastipur News:हसनपुर होकर दानापुर तक दौड़ेगी वंदे भारत

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात मिली है. अब जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव हसनपुर स्टेशन पर भी होगा.

Samastipur News:बिथान : हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात मिली है. अब जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव हसनपुर स्टेशन पर भी होगा. ट्रेन सुबह 7:48 बजे हसनपुर से खुलेगी. समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते हुए दानापुर (पटना) तक जायेगी. वापसी में यह ट्रेन दानापुर से शाम 5:10 बजे खुलेगी. रात्रि 8:23 बजे हसनपुर पहुंचेगी. हसनपुर से पटना के लिए सीधी और तेज रफ्तार ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही थी. खगड़िया सांसद राजेश वर्मा लगातार इसके लिए प्रयासरत थे. अब उनकी सक्रियता से यह सपना पूरा हो गया. इस सूचना से हसनपुर और बिथान प्रखंड सहित पूरे इलाके में खुशी है. स्थानीय लोगों ने सांसद वर्मा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आजादी के बाद से अब तक किसी सांसद ने हसनपुर विधानसभा के विकास के लिए इतनी तेजी और सक्रियता नहीं दिखाई. लोगों का कहना है कि सांसद की इसी गति से अब उन्हें बिथान से कुशेश्वरस्थान तक रेल लाइन निर्माण पूरा होने की उम्मीद है. वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता, प्रदीप सिंघी, आकाश राउत, सूरज जायसवाल, संतोष कुमार, संजीव यादव, आलोक कुमार, कुणाल साह, पंकज महतो, ललितेश्वर कुमार और राजा कुमार ने कहा कि हसनपुर-बिथान क्षेत्र अब उपेक्षा से निकलकर विकास के मार्ग पर अग्रसर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >