प्रतिनिधि, मोरवा : प्रखंड मुख्यालय अवस्थित यूनानी औषधालय की व्यवस्था से लोग हलकान हो रहे हैं. न तो इसके खुलने का समय है और ही बंद होने का. ऐसे में दूर दराज से आने वाले लोग अक्सर निराश होकर वापस लौट रहे हैं. इस बाबत स्थानीय लोगों के द्वारा अधिकारियों से शिकायत की गई थी. इस आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार निराला ने गुरुवार को इसकी जांच की. जांच क्रम में यूनानी औषधालय पूरी तरह बंद पाया गया. स्थानीय लोगों का कहना था कि कभी-कभार ही यह केंद्र खुलता है. इसकी व्यवस्था के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. लोगों का बताना है कि यूनानी औषधालय से मिलने वाली दवाएं काफी कारगर होती है.लेकिन दवा ही समय पर उपलब्ध नहीं हो पाता जिसके कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. औषधालय बंद पाए जाने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस पर गंभीरता से छानबीन करने एवं इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को देने की बात कही. बताते चले की प्रखंड मुख्यालय स्थित यह औषधालय कर्मियों की उपेक्षा का शिकार होता नजर आ रहा है.इसे कर्मियों की लापरवाही कहें या व्यवस्था का दोष इसकी बदहाली लगातार बढ़ती जा रही है. लोगों को यहां के कर्मियों के बारे में भी जानकारी नहीं है कि किन कर्मियों के द्वारा किस दिन सेवा दी जाती है. दवा की उपलब्धता और बीमारियों का इलाज होने की जानकारी भी लोगों को नहीं है.लोगों का कहना है कि ऐसे में सरकार के द्वारा हर महीने बड़े पैमाने पर खर्च की जा रही राशि का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है.चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर हरिशंकर प्रसाद के द्वारा भी बताया गया था कि इसकी व्यवस्था उन लोगों से बाहर है जिला से ही इसकी मॉनिटरिंग होती है.बताते चलें कि कुछ दिन पहले इसकी बदहाली को लेकर प्रखंड प्रमुख से इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी कुछ दिनों तक व्यवस्था में सुधार नजर आया लेकिन फिर एक बार इसकी व्यवस्था बेपटरी होती नजर आ रही है.
बीडीओ के निरीक्षण में बंद मिला यूनानी औषधालय, व्यवस्था बदहाल
dghh

बीडीओ के निरीक्षण में बंद मिला यूनानी औषधालय | Prabhat Khabar Network