खाद की कालाबाजारी के खिलाफ किसान महासभा का प्रतिरोध मार्च, बीएओ का पुतला फूंका

अखिल भारतीय किसान महासभा ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला. कार्यकर्ताओं ने बीएओ का पुतला दहन कर रासायनिक खाद की कालाबाजारी और किसानों से अधिक कीमत वसूलने पर रोक लगाने की मांग की.

Ujiarpur News: अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला. कार्यकर्ता लोहागीर चौक पहुंचे, जहां बीएओ का पुतला दहन कर रोष जताया. प्रदर्शनकारियों ने रासायनिक खाद की कालाबाजारी और किसानों से अधिक कीमत वसूलने पर रोक लगाने की मांग की.

सरकारी दर पर खाद बेचने की मांग

किसान महासभा की प्रमुख मांगों में सरकारी दर पर रासायनिक उर्वरकों की बिक्री, किसानों को पक्का बिल और सही रसीद उपलब्ध कराने, रासायनिक खाद की कालाबाजारी बंद कराने तथा मिलावटी खाद की बिक्री की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है.

प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व वैद्यनाथ सहनी और शंकर प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया.

यूरिया और डीएपी महंगे दाम पर बेचने का आरोप

पंचायत अध्यक्ष सुशील सहनी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिरोध सभा को किसान महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यूरिया का सरकारी दर 266 रुपये प्रति बैग है, लेकिन किसानों को इसे 400 से 410 रुपये प्रति बैग तक खरीदना पड़ रहा है.

उन्होंने दावा किया कि डीएपी का सरकारी दर 1650 रुपये प्रति बैग है, जबकि बाजार में इसकी बिक्री 2200 से 2400 रुपये प्रति बैग तक की जा रही है.

किसानों के शोषण का लगाया आरोप

जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि किसानों का चौतरफा शोषण बढ़ गया है. उन्होंने खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत पर बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की.

सभा को रामभरोस राय, बैद्यनाथ सहनी, रंजीत सहनी, रामाकान्त सहनी, रामानंद सहनी और रामविलास सहनी ने भी संबोधित किया.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: बिथान में डिग्री कॉलेज का वर्ग संचालन कराने की मांग, शिक्षा मंत्री को सौंपा आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >