Samastipur News:मौसम साफ होते ही करायें गन्ना फसलों की बंधाई

कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से खेत-खलिहानों सहित सड़कों पर पानी जमा हो गया है.

Samastipur News:हसनपुर : कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से खेत-खलिहानों सहित सड़कों पर पानी जमा हो गया है. प्रमुख गन्ना फसल को काफी नुकसान पहुंचाने का अनुमान है. बारिश के साथ हवा के कारण गन्ना फसल गिरे हैं. बरसात के मौसम में अनुकूल होने के बावजूद किसानों के माथे से पसीने छूट रहे हैं. कई किसान वैसे भी है जिन्होंने गन्ना फसल बंधाई भी करवायी थी उनके भी गन्ना गिरे हैं. इससे कई प्रकार की परेशानी होती है. उपज में अंतर आता है. फसल में चूहे लग जाते हैं. खूंटी भी अच्छी नहीं होती है. एटीएम अवधशरण यादव ने बताया कि गुरुवार को 47.4 मिमी वर्षा हुई. बता दें कि इस क्षेत्र का प्रमुख फसल गन्ना होने के बावजूद स्थानीय किसान इस फसल में अपनी काफी ऊर्जा व पूंजी लगाते हैं. ऐसे में मौसम की बेरुखी ने उन्हें मायूस कर दिया. चीनी मिल के उप महाप्रबंधक रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि मौसम खुलने के 24 से 48 घंटे के अंदर किसान गिरे हुए गन्ने की फसल की बधाई करा लें. चीनी मिल प्रबंधन ऐसे यंत्र को मंगाया है जिससे गहरी जुताई के बाद फसल लगाने से फसल गिरने का खतरा नहीं है. आगामी रोपाई इन्हीं यंत्रों से कराने की अपील किसानों से की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >