Samastipur News:सड़क दुर्घटना में दो सवार दो युवकों की मौत, एक जख्मी

थाना क्षेत्र के सिंघिया-कुशेश्वरस्थान सड़क पर शुम्भा गांव के नजदीक गजबोर में शुक्रवार की देर रात भीषण बाइक दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई.

सिंघिया : थाना क्षेत्र के सिंघिया-कुशेश्वरस्थान सड़क पर शुम्भा गांव के नजदीक गजबोर में शुक्रवार की देर रात भीषण बाइक दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई. जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक की पहचान मिल्की गांव निवासी दुर्गी चौपाल के पुत्र नीरज चौपाल और सत्तो महतो के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई है. वहीं घायल युवक की पहचान भी मिल्की गांव के ही संजय राय के पुत्र रूपक कुमार के रूप में की गयी है. घटना को लेकर परिजन ने बताया कि तीनों युवक अपने किसी साथी को रोसड़ा छोड़कर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर शुम्भा गांव के निकट गजबोर में एक बाउंड्री वाल में जबरदस्त टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस दुर्घटना में एक बाइक सवार नीरज चौपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल विक्रम कुमार का डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं इसी बाइक पर सवार रूपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसका इलाज किसी निजी अस्पताल में चल रहा है. दो युवकों की इस घटना में मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि मृत युवक का पोस्टमार्टम डीएमसीएच में किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >