Samastipur News:भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज रंगेहाथ गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ला वार्ड 05 में घेराबंदी कर बाइक से शराब ले जा रहे दो धंधेबाजों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

Samastipur News:समस्तीपुर: स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ला वार्ड 05 में घेराबंदी कर बाइक से शराब ले जा रहे दो धंधेबाजों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मुहल्ला वार्ड 32 निवासी भिखारी दास के पुत्र विकास कुमार और विद्यानंद राय के पुत्र आशुष कुमार के रुप में बतायी गयी है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने 31.875 लीटर अंग्रेजी शराब और दो बाइक जब्त किया है. उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की बाइक पर सवार धंधेबाज भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं. स्थानीय पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी बनाकर दोनों आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरी ओर उत्पाद विभाग की टीम ने पटोरी दरबा गांव में चुल्हाई शराब और शराब बनाने के उपकरण के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >