Samastipur News:चकलालशाही-ताजपुर फोरलेन पर रफ्तार का कहर, एक सप्ताह में दो लोगों की मौत

प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली चकलालशाही-ताजपुर फोरलेन सड़क पर रफ्तार का कहर देखा जा रहा है.

Samastipur News: मोरवा : प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली चकलालशाही-ताजपुर फोरलेन सड़क पर रफ्तार का कहर देखा जा रहा है. बताया जाता है की गाड़ियों की स्पीड इतनी ज्यादा हो रही है कि महज एक सप्ताह के भीतर ही दो लोगों की जान जा चुकी है. पुलिस की सक्रियता की वजह से इस मार्ग पर बाइक की छिनतई और लूट के मामले में थोड़ी कमी आई है, लेकिन रफ्तार के कहर के कारण अब तक आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कई मवेशी भी घटना के शिकार हो चुके हैं. घटना के बारे में बताया जाता है कि लगातार बैरिकेडिंग कर सड़क को बंद करने के बावजूद इस पर रफ्तार का कहर जारी है. बड़े पैमाने पर बाइक सवार लोग कट रास्ते से इस पर आवागमन करते हैं. आषाढ़ी,रामापुर महेशपुर ,चंदौली, हरपुर भिंडी निकसपुर और गुनाई बसही, लड़ुआ आदि पंचायत से गुजरने वाली सुनसान इस सड़क पर बाइक सवार युवक इतनी स्पीड में गाड़ी को चलते हैं कि उसे संभाल पाना मुश्किल होता है. दर्जनों युवा इस मार्ग पर स्टंट करते हुए हमेशा नजर आते हैं. स्टंट के दौरान ट्रिपल लोडिंग और खड़े होकर बाइक चलाने का नजारा देखने के लिए लोग सड़कों पर रहते हैं. इसी क्रम में इस मार्ग से गुजरने वाले सामान्य लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. एक सप्ताह पहले ही आषाढ़ी के एक बच्चे की कुचलकर मौत हुई थी. वहीं शुक्रवार को भी एक युवक सत्यम कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इसके बाद लोगों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है कि आखिर इतनी स्पीड पर लगाम कैसे लगेगी. लोगों का कहना है कि तीन महीने के भीतर 20 बाइक लूट की घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई तो बाइक लूट की घटना पर लगाम लगा है. अब स्पीड पर लगाम लगाने की जरूरत है, क्योंकि बड़े पैमाने पर लोग स्पीड के कारण हादसे का शिकार हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >