Reliance Jewellery Showroom Robbery Case:रिलांयस ज्वेलरी शोरूम डाका कांड में दो शातिर गिरफ्तार, सोने का आभूषण बरामद

रिलायंस ज्वेलरी शोरुम में बीते साल 28 फरवरी को हुई डकैती मामले में स्थानीय पुलिस ने पटना एसटीएफ के सहयोग से घटना में संलिप्त रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया.

Reliance Jewellery Showroom Robbery Case:समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरुम में बीते साल 28 फरवरी को हुई डकैती मामले में स्थानीय पुलिस ने पटना एसटीएफ के सहयोग से घटना में संलिप्त रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुर्कवालिया बाजिदपुर निवासी सुरेश राय के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ बच्चा राय और नैन पश्चिमी टोला के उमाशंकर राय के पुत्र विशाल कुमार उर्फ गोविंदा के रुप में हुई है. पकड़े गए बदमाशों ने पास से पुलिस ने मोहनपुर रिलायंस ज्वेलरी शोरुम से लूटे गए सोने का दो लेडीज रिंग, एक लेडीज चैन, दो अंगूठी, एक कान का झाला, एक मांग टीका, दो चैन और गलाया हुआ 103.08 ग्राम सोना सहित 165. 17 ग्राम सोना बरामद किया. शुक्रवार को सदर अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एएसपी संजय पाण्डेय ने मामले का पर्दाफास किया. एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित एक संगठित गिरोह के पेशेवर बदमाश है, पिछले साल 28 फरवरी को उक्त आरोपितों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरुम में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था और करीब साढे छह करोड़ रुपये मूल्य के 10 किलो 366 ग्राम डायमंड ज्वेलरी लूट लिया. डकैती की इस घटना में कुल 15 बदमाशों की संलिप्त उजागर हुई. इसमें 13 बदमाशों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं 1 बदमाश की मौत हो चुकी है, जबकि, 3 फिरार चल रहे थे. इसमें गुरुवार रात पटना एसटीएफ के सहयोग से स्थानीय पुलिस ने दो बदमाश सारण जिला के अभिषेक राय उर्फ बच्चा राय और विशाल कुमार उर्फ गोविंद को गिरफ्तार कर लिया.

– गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटे गए सोने का दो लेडीज रिंग, एक लेडीज चैन, दो अंगूठी, एक कान का झाला, एक मांग टीका, दो चैन और गलाया हुआ 103.08 ग्राम सोना सहित 165. 17 ग्राम सोना बरामद

पकड़े गए आरोपितों के पास से समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलरी शोरुम से लूटे गए 165. 17 ग्राम सोना का आभूषण व गलाया हुआ सोना बरामद हुआ. एएसपी संजय पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों का पूर्व भी आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों सारण जिला में मुफस्सिल, नगर, खैरा, रसूलपुर पुलिस थाना में लूट डकैती के कई मामलों में वांछित रह चुका है. समस्तीपुर के मोहनपुर रिलायंस ज्वेलरी शोरुम में हुए डकैती की घटना में उक्त दोनों बदमााश् घटनास्थल पर घटना के वक्त शाेरुम के अंदर मौजूद थे. घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज में दोनों की पहचान हुई थी. पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता उजागर स्वीकार किया है. एएसपी ने बताया कि इस डकैती की पूरी साजिश कलकत्ता के दमदम जेल से रची गयी थी. छापेमारी दल में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, दारोगा प्रमोद मंडल, राहुल कुमार रजक, सिपाही आजाद कुमार, अजीत कुमार, वाहन चालक वशिष्ट कुमार पाण्डेय समेत सशस्त्र बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >