Samastipur News:डरसुर बाहा में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

थाना क्षेत्र के डरसुर गांव स्थित पानी भरे एक बाहा में मंगलवार की दोपहर स्नान करने के दौरान दो बालक की मौत डूबने से हो गई.

Samastipur News:वारिसनगर : थाना क्षेत्र के डरसुर गांव स्थित पानी भरे एक बाहा में मंगलवार की दोपहर स्नान करने के दौरान दो बालक की मौत डूबने से हो गई. मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड 10 निवासी मनोज राय के पौत्र व सोनू कुमार राय के पुत्र रितिक कुमार (10) एवं राकेश साह के पुत्र धीरज कुमार (12) के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार बाहा में छठ पर्व का अर्ध्य देने के बाद लोग घर आ गये. कुछ घण्टे बाद दिन के लगभग साढ़े बारह बजे दोनों बच्चे अपने एक अन्य दोस्त के साथ खाना खाकर वापस बाहा में स्नान करने चले गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन बच्चों में से दो लड़के अपने- अपने कपड़े खोलकर पानी में छलांग लगा दिया. तीसरा बालक मेड़ पर खड़ा रहा. जब दोनों डूबने लगे तो कपड़े धो रही महिलाओं ने दोनों को पानी से निकालने का प्रयास किया. परंतु सफलता नहीं मिली. इधर अपने दोस्तों को पानी के अंदर से नहीं निकलता देख कर तीसरा बच्चा दौड़ता हुआ दोनों के घर आया. परिजनों को घटना की जानकारी दी. दोनों के परिजन वहां पहुंचे. बच्चों को लेकर वारिसनगर के एक निजी क्लिनिक में ले गये. जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. परिजन शव को लेकर घर ले आये. सूचना पर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा डरसुर गांव पहुंचे. काफी समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिये राजी हुए. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >