रसलपुर हाई स्कूल के निकट गंगा नदी से दो शव बरामद

थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित श्री शंकर इंटर विद्यालय के समीप गंगा नदी से दो लाश बरामद की गयी. सोमवार को बरामद की गई दोनों लाशें उन दो युवकों की बताई गई है, जो गंगा दशहरा के दिन स्नान करने के दौरान डूब गये थे

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित श्री शंकर इंटर विद्यालय के समीप गंगा नदी से दो लाश बरामद की गयी. सोमवार को बरामद की गई दोनों लाशें उन दो युवकों की बताई गई है, जो गंगा दशहरा के दिन स्नान करने के दौरान डूब गये थे. थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी पूर्वी पंचायत के रसलपुर श्री शंकर इंटर विद्यालय के समीप से दो युवकों की लाश बरामद की गई. यह दोनों युवक रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा स्नान करने मकनपुर घाट पर आये थे. जहां दोनों युवक गहरे पानी में चले गये थे. दोनों युवकों की खोज में एसडीआरएफ की टीम लगाई गई थी. एसडीआरएफ की टीम ने डूबने के करीब 24 घंटे के बाद दोनों लाश बारी-बारी से बरामद की. अंचलाधिकारी भाग्यश्री राज से मिली जानकारी के अनुसार पहले छोटे भाई ऋतिक कुमार की लाश बरामद की गयी. उसके लगभग पांच घंटे के बाद बड़े भाई की लाश बरामद की गई. एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इन दोनों लाशों को बरामद किया. दोनों लाशें थोड़ी-थोड़ी दूर पर पायी गयी. उल्लेखनीय है कि माधोपुर सरारी पंचायत के डीहमाधोपुर गांव निवासी मनोज राय के दो पुत्र रविवार को डूब गये थे. हजारों की संख्या में गंगा स्नान को आये लोगों के बीच डूबे इन दोनों सगे भाइयों को जिंदा बचाया नहीं जा सका. एक ही परिवार के दो युवकों के डूबने से पूरा गांव शोकाकुल हैं. परिजनों का चीत्कार कम नहीं हो रहा है. स्थानीय पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना स्थल पर प्रखंड प्रमुख अमन राज, एसएचओ अजीत कुमार त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >