Samastipur news: पिस्टल के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की पुरनाही पंचायत अन्तर्गत चारो गांव से पुलिस ने पिस्टल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

वारिसनगर : थाना क्षेत्र की पुरनाही पंचायत अन्तर्गत चारो गांव से पुलिस ने पिस्टल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांववासी रामप्रसाद राय के पुत्र प्रवीण कुमार (18) व शादीपुर घाट देव कुमार राय के पुत्र कृष्ण कुमार राय (18) के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि चारो गांव स्थित पंचगामा मंदिर स्थित मेला देखकर बाइक से दो युवक जा रहे थे. बगल में पीटीसी नीतीश कुमार के नेतृत्व कर रही 112 टीम के वाहन देखकर दोनों युवक अपनी बाइक को सड़क किनारे लगाकर चुपके से निकलने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक युवक की कमर से एक पिस्टल बरामद किया गया. इन्होंने बताया कि एक बाइक, दो मोबाइल के साथ दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >