खानपुर . थाना क्षेत्र के हरपुर श्याम गांव में शुक्रवार की दोपहर स्कॉर्पियो चालक ने बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया. इससे ट्रासंफार्मर का पोल टूट गया. जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते उससे पहले ही वाहन चालक और उसमें सवार यात्री भाग गये. ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सेवा बंद करवाई. मौके पर पहुंची खानपुर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. पुलिस ने पूछने पर बताया कि आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
