Samastipur News:दुर्गा पूजा स्थलों के पास धीमी गति से गुजरेगी ट्रेन

दुर्गा पूजा, दिवाली और महापर्व छठ में सतर्कता को लेकर रेलवे प्रशासन चौकस है. रेल पटरी किनारे होने वाली पूजा स्थलों के पास धीमी गति से सीटी बजाते ट्रेनें चलेगी,

Samastipur News:समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दिवाली और महापर्व छठ में सतर्कता को लेकर रेलवे प्रशासन चौकस है. रेल पटरी किनारे होने वाली पूजा स्थलों के पास धीमी गति से सीटी बजाते ट्रेनें चलेगी, वह भी भीड़भाड़ को देखते हुए. इसके अलावा ट्रैक आसपास के पूजा स्थलों के पास आरपीएफ और जीआरपी की निगरानी रहेगी. ड्यूटी में तैनात जवान पटरियों से लोगों की होती आवाजाही को रोकने का काम करेंगे. सतर्कता के ख्याल से ट्रैक के किनारे वाले पूजा स्थलों पास धीमी गति से सीटी बजाते ट्रेन गुजरेगी. ट्रैक से लोगों की आवाजाही नहीं हो और पूजा स्थलों पर शांति व्यवस्था बनी रहे उसकी निगरानी आरपीएफ और जीआरपी करेंगे. समस्तीपुर मंडल में रेल पटरी के किनारे होने वाले दुर्गा पूजा, काली पूजा और छठ पूजा स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है. पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को क्लियर रखने की व्यवस्था रहेगी. एफओबी, प्लेटफार्म और टिकट काउंटरों पर भीड़ क्लियर करने के लिए कर्मियों की ड्यूटी रहेगी. सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा सहित भीड़-भाड़ वाले मंडल के अन्य स्टेशनों पर जरूरत मुताबिक टिकट काउंटर खुले रहेंगे. यात्रियों को टिकट लेने में सहूलियत हो उसके लिए एटीवीएम, यूटीएस ऑन मोबाइल टिकटिंग, जेटीबीएस आदि की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. बेटिकट यात्रियों के कारण टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हो उसके लिए टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता रहेगा. अधिक भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, मे आई हेल्प यू डेस्क, मेडिकल डेस्क सहित अन्य इंतजाम रहेंगे. मंडल मुख्यालय में वार रूम से स्टेशनों के प्रबंध व्यवस्था की निगरानी रखी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >