Samastipur: नामांकन प्रक्रिया को ले 9 अक्टूबर को प्रत्याशियों का प्रशिक्षण

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है.

समस्तीपुर. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. समस्तीपुर जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में प्रथम चरण के तहत 6 नवंबर 2025 को मतदान निर्धारित किया गया है. इस चरण की अधिसूचना 10 अक्टूबर 2025 को जारी होगी और इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत भी हो जाएगी. संभावित अभ्यर्थियों को नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर 9 अक्टूबर 2025 को सभी निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालयों में विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा. बताया कि इस प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, जमानत राशि, समय-सीमा और अन्य निर्वाचन संबंधी विधिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. सभी संभावित प्रत्याशियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर प्रशिक्षण में भाग लें, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि या समस्या नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >