नरहन विद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

राजकीय जनार्दन प्रसाद नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरहन में भारत स्काउट एवं गाइड प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए.

Samastipur News: राजकीय जनार्दन प्रसाद नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरहन में आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी किरण सिन्हा ने की.

संगठन गीत के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त चितरंजन शर्मा ने संगठन गीत एवं प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ किया. आगंतुक अतिथियों का स्वागत संगीत शिक्षक एवं स्काउट-गाइड प्रभारी डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह ने किया.

यह भी पढ़ें: विभूतिपुर में ज्वेलर्स गोलीकांड की जांच तेज, तकनीकी साक्ष्यों के सहारे आगे बढ़ रही पुलिस

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया सामाजिक संदेश

प्रशिक्षण शिविर में रानी राजकिशोरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरहन तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानाराय टोल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. समापन समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया.

सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करने पर जोर

वक्ताओं ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना है.

इस अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानाराय टोल की प्रधानाध्यापिका राजकुमारी, वरीय शिक्षक विनीत कुमार, बाबू प्रसाद शर्मा, अरविंद कुमार दास, अनमोल कुमार, दिनेश चंद्र, अजीत कुमार, पूनम कुमारी, कुमारी रजनी, प्रतीक कुमार, प्रभात कुमार, अजय कुमार, मो. अबुजर, प्रणव पोद्दार, नमिता भारती, रेशमी कुमारी, अर्जुन प्रसाद सिंह, शमीदा बेगम और आनंद देव राय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >