समस्तीपुर: 6 दिन 2 घंटे के लिए थम जाएगी ट्रेनों की रफ्तार, इन 3 ट्रेनों पर पड़ेगा असर

समस्तीपुर मंडल के कोपरिया-धमाराघाट रेलखंड पर 22 से 29 अगस्त तक 6 दिनों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. यह ब्लॉक प्रतिदिन 2 घंटे का होगा, जिससे ट्रेनों के परिचालन में देरी होगी. यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना इस बदलाव के अनुसार बनाने की अपील की गई है.

Samastipur News: समस्तीपुर मंडल के कोपरिया-धमाराघाट रेलखंड पर बौल्डर अनलोडिंग कार्य के लिए छह दिनों तक प्रतिदिन 120 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. यह ब्लॉक 22, 23, 25, 26, 28 और 29 अगस्त को सुबह 7:45 बजे से 9:45 बजे तक रहेगा. ब्लॉक के कारण इस अवधि में कुछ ट्रेनों के परिचालन को आंशिक रूप से नियंत्रित किया जाएगा.

22 से 29 अगस्त तक छह दिन रहेगा ब्लॉक

रेल प्रशासन के अनुसार ट्रैफिक ब्लॉक 22 अगस्त, शनिवार, 23 अगस्त, रविवार, 25 अगस्त, मंगलवार, 26 अगस्त, बुधवार, 28 अगस्त, शुक्रवार और 29 अगस्त, शनिवार को लिया जाएगा. सभी निर्धारित दिनों में ब्लॉक की अवधि दो घंटे रहेगी.

सहरसा-समस्तीपुर मेमू 50 मिनट होगी नियंत्रित

ब्लॉक के कारण संख्या 63343 सहरसा–समस्तीपुर मेमू को सहरसा जंक्शन से कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा. यात्रियों को निर्धारित समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर भी होगी प्रभावित

संख्या 55566 समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर को समस्तीपुर जंक्शन से कोपरिया के बीच 50 मिनट नियंत्रित किया जाएगा. रेल प्रशासन ने यात्रियों से परिवर्तित परिचालन को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया है.

जनसेवा एक्सप्रेस 30 मिनट होगी नियंत्रित

इसके अलावा संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को बनमनखी जंक्शन से अमृतसर जंक्शन के बीच 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.

यात्रियों से यात्रा की योजना बदलने की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में यात्रा करते समय ट्रेनों के परिवर्तित परिचालन को ध्यान में रखें. ब्लॉक का उद्देश्य बौल्डर अनलोडिंग कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु तरीके से पूरा करना है.

यह भी पढ़ें: तीन साल बाद भी 47 जलापूर्ति योजनाएं बंद, गर्मी बढ़ते ही बेतिया के गांवों में गहराएगा पेयजल संकट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >