Samastipur News:हसनपुर : स्थानीय अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से अग्रसेन जयंती मनायी गयी. शुरुआत शाखाध्यक्ष युवा अभिषेक विकल व देवी प्रसाद अग्रवाल ने संयुक्त रुप से की. उपस्थित लोगों ने अग्रसेन महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया. मौके पर दीपचंद्र बड़बड़िया, मनोज गोयल, मुन्ना स्वइका व रोशन गोयल ने अग्रसेन महाराज के जीवन-चरित्र की चर्चा की. उनके बताये पथ पर चलने का संकल्प दिलाया. शाखा उपाध्यक्ष आलोक बड़बड़िया, संयोजक शुभम चांद, संजय बजाज, नीरज बड़बड़िया, निशांत अग्रवाल, मनीष मुरथलिया, सोनू ड्रॉलिया, गौरव गोयल, आलोक मुरथालिया, सचिन अग्रवाल, पुनीत बड़बड़िया, शुभम गोयल, सुमित गोयल, रौनक अग्रवाल, विशाल गोयल, उद्धव बड़बड़िया आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
