Samastipur News:आज हसनपुर से होकर गुजरेगी वंदे भारत ट्रेन

समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन को लंबे अरसे के बाद कई सौगात मिल रही है.

Samastipur News:हसनपुर : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन को लंबे अरसे के बाद कई सौगात मिल रही है. जिसको लेकर रेलवे में सुविधा बढ़ोतरी को लेकर संघर्ष करने वाले लोगों का सपना धीरे-धीरे पूरा होता दिख रहा है. इसी कड़ी में सोमवार से हसनपुर होकर दानापुर तक दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन. इस खंड पर वंदे भारत ट्रेन गुजरने से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशियां है. स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री को साधुवाद देते हुए बताया कि अमृत भारत ट्रेन का ठहराव उद्घाटन के दिन से हुआ वंदे भारत ट्रेन का भी ठहराव उद्घाटन के दिन से हसनपुर में होना गौरव की बात है. अब लोगों को देश की राजधानी दिल्ली व राज्य की राजधानी पटना जाने में काफी सहूलियत होगी. हालांकि देश की राजधानी दिल्ली के लिए यह सुविधा केवल दो महीना के लिए मिल रही है. स्थानीय लोग रेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि इसे नियमित किया जाये. स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र कुमार रजक ने बताया कि सोमवार को उद्घाटन के दिन वंदे भारत गुजरेगी. जबकि 17 सितंबर से नियमित रूप से इसका परिचालन होगा. लोगों को इससे काफी सुविधा मिलेगी. स्थानीय लोग ने बताया कि रेल प्रशासन पूजा से पहले इस खंड पर गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करें तो लोगों को और सहूलियत मिलेगी. वंदे भारत, अमृत भारत, पूजा स्पेशल के ठहराव के बाद हसनपुर में व्यापार का विकास भी होगा. व्यवसायी भी इससे काफी खुश है. लोगों ने स्थानीय सांसद राजेश वर्मा व स्थानीय लोगों जिन्होंने संघर्ष किया उनका साधुवाद दे रहे हैं. बताया जाता है कि वंदे भारत सप्ताह में 6 दिन चलेगी. जिससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. बता दें कि वंदे भारत सोमवार को रात 7:51 पर हसनपुर आयेगी. जिसके स्वागत को लेकर तैयारी की जा रही है. इसके लिए रेल प्रशासन ने एपीओ दिलीप कुमार को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनिधित्व किया है. इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हैं. मौके पर एसएस सुरेंद्र रजक, आरपीएफ प्रभारी एलबी राम, एएसआई संजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >