– मतगणना को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगाये गये 14-14 टेबुल, दो टेबुल पोस्टल बैलेट के लिये प्रतिनिधि, समस्तीपुर . समस्तीपुर काॅलेज, समस्तीपुर काॅलेज में बने मतगणना केन्द्र पर जिले के सभी दसों विधानक्षेत्र के मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र के 108 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा. मतगणना को लेकर गुरुवार को वरीय अधिकारियों और प्रेक्षकों ने मतगणना केन्द्र का जायजा लिया. अधिकारियों व कर्मियों को कई निर्देश दिये गये. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना को लेकर मतगणना केन्द्र व आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. विधि-व्यवस्था को लेकर निषेधाज्ञा लागू की गयी है. जगह-जगह ड्रॉप गेट बनाये गये है. गश्ती दल को जोन बांटकर गश्ती की जिम्मेवारी दी गयी है. दसों विधानसभा क्षेत्र के मतगणना को लेकर दस कक्ष बनाये गये हैं. प्रत्येक कक्ष में मतगणना को लेकर 14-14 टेबुल लगाये गये हैं. पोस्टल बैलेट की गिनती के लिये दो टेबुल लगाये गये हैं.विदित हो जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान के बाद त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी दसों विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम व वीपीपैट को समस्तीपुर काॅलेज, समस्तीपुर में रखा गया है. सीवीटीवी कैमरे में मतगणना केन्द्र की सारी गतिविधियों कैद हो रही है. समस्तीपुर काॅलेज में मतगणना के दौरान वज्रगृह को खोलकर ईवीएम को निकाला जायेगा. मतगणना को लेकर कर्मियों को पहले से ही प्रशिक्षित किया गया है. जिलाधिकारी के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि बिना प्राधिकार पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना केन्द्र के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा. प्रवेश द्वारा सघन जांच के बाद ही किसी को भी अंदर जाने दिया जायेगा. मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट पेपर से होगी. पोस्टल बैलेट की गिनती समाप्त होने के बाद ईवीएम के मतों की गणना की जायेगी. इनबॉक्स : मतगणना के दिन बंद रहेंगे स्कूल व कोचिंग मतगणना के दिन 14 नवंबर को जिले के सभी सरकारी, निजी शिक्षण संस्थान व कोचिंग में पठन पाठन बंद रहेंगे. इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता के द्वारा के आदेश जारी किया गया है. कहा गया है कि यातायात प्रबंधन एवं जनहित के दृष्टिकोण को देखते हुये यह निर्णय लिया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि सभी सरकारी, निजी, अनुबंधित विद्यालय, महाविद्यालय, मदरसा, संस्कृत विद्यालय एवं सभी कोचिंग संस्थानों को सभी प्रकार के पठन-पाठन कार्य स्थगित रखने का आदेश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
