Samastipur News:सिंघिया में झंडोत्तोलन को लेकर समय निर्धारित

बीडीओ विवेक रंजन ने इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों व संस्थानों में झंडोत्तोलन का आधिकारिक समय निर्धारित कर नोटिस जारी कर दिया है.

Samastipur News:सिंघिया : गणतंत्र दिवस पर प्रखंड में झंडोत्तोलन की तैयारियां जोरों पर है. बीडीओ विवेक रंजन ने इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों व संस्थानों में झंडोत्तोलन का आधिकारिक समय निर्धारित कर नोटिस जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय सिंघिया पार्क में प्रातः 09:20 बजे झंडोत्तोलन होगा. प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में प्रातः 09:25 बजे, व्यापार मंडल कार्यालय में प्रातः 09:45 बजे, बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रातः 09:50 बजे व नगर पंचायत कार्यालय सिंघिया में प्रातः 10:15 बजे झंडा फहराया जायेगा. इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रातः 10:20 बजे, प्रखंड संसाधन केन्द्र पर प्रातः 10:40 बजे, सिंघिया थाना पर प्रातः 10:55 बजे झंडा फहराया जायेगा. बीडीओ ने विभागीय पदाधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर राष्ट्रध्वज को सलामी देने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >