धर्मपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मुफ्त कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 3 संदिग्ध मरीज रेफर

समस्तीपुर के धर्मपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 लोगों की जांच की गई, जिनमें तीन लोगों में कैंसर के लक्षण पाए गए।

Samastipur News: प्रखंड के धर्मपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सोमवार को नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया. एसबीआई फाउंडेशन, सवेरा कैंसर हॉस्पिटल, पटना एवं आरएस मेमोरियल कैंसर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 50 लोगों की नि:शुल्क जांच की गई. जांच के दौरान तीन मरीज संदिग्ध पाए गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए उच्च केंद्र रेफर किया गया.

Mohiuddinnagar News: स्तन, मुंह और सर्वाइकल कैंसर की हुई जांच

शिविर में मुख्य रूप से स्तन कैंसर, मुंह के कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई. विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी भी दी.

‘सवेरा चला गांव की ओर’ अभियान के तहत आयोजित हुआ कैंप

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए निदेशक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि ‘सवेरा चला गांव की ओर’ अभियान के तहत अब तक समस्तीपुर जिले में 15 हजार से अधिक लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि 100 से अधिक मरीजों का अब तक नि:शुल्क इलाज भी कराया गया है.

आर्थिक अभाव इलाज में नहीं बनेगा बाधा

डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि बिहार का कोई भी कैंसर पीड़ित केवल आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे. उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी संदिग्ध लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वहाब आलम, श्याम मेहरा, डॉ. रबीश्वर, डॉ. जया भारती, डॉ. नरगिस सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >