Samastipur News: अलग-अलग जगहों से तीन शराब माफिया गिरफ्तार

Three liquor mafia arrested

Samastipur News: Three liquor mafia arrested from different places वारिसनगर : थाना एवं कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने तीन शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि बरामद शराब कांड संख्या 78/23 के वांछित आरोपी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कपूरपट्टी गांववासी मिश्री यादव के पुत्र सुजीत कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. वहीं कांड संख्या 236/ 24 के प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के छतनेश्वर गांववासी राजेश्वर महतो के पुत्र कौशल कुमार व बलाही गांव के रामलखन राम के पुत्र अमरेश राम को गिरफ्तार कर सभी को जेल भेजा गया है. उजियारपुर : थाना क्षेत्र के बेलारी गांव से पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान मोती सिंह के पुत्र तेज नारायण सिंह के रूप में की गई है. पुलिस ने शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >