पिस्टल के साथ दो युवक समेत तीन गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने दो युवकों को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है.

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने दो युवकों को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं युवती अपहरण कांड के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गोही गांव के दो युवक अपराध करने की योजना बना रहे हैं. पुलिस सूचना पर एसआई रविकांत कुमार रवि व दल-बल के साथ पहुंचे. पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे. पकड़ कर पूछताछ की तो दोनों ने अपना परिचय गोही गांव के वार्ड 7 निवासी राज कुमार राम के पुत्र श्रवण कुमार व अनूप राम के पुत्र छोटे राम के रुप में बतायी. तलाशी के दौरान कमर में छुपाकर रखे एक देसी कट्टा भी बरामद की गई. साथ ही बताया कि युवती अपहरण मामले के अभियुक्त राजस्थान के राजाखेड़ा जिलान्तर्गत सिध्यापुरा गांव से गब्बर सिंह के पुत्र योगेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लाया गया. सभी को न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया है. छापेमारी में एसआई कुमारी कविता व पुलिस बल शामिल थे. बताते चलें कि विगत 28 जनवरी को पीड़ित पिता ने थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री को अगवा कर लेने का मामला दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >