भादोघाट से रंगदारी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की वसंतपुर रमणी पंचायत अंतर्गत भादोघाट गांव से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगदारी मामले का तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है.

वारिसनगर : थाना क्षेत्र की वसंतपुर रमणी पंचायत अंतर्गत भादोघाट गांव से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगदारी मामले का तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि गांव से रविवार को टुनटुन चौधरी उर्फ मुनटून चौधरी, रामेश्वर राय एवं रौशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. बताते चलें कि शनिवार को पंचायत के किशनपुर बैकुंठ गांववासी मनोज कुमार सिंह के पुत्र नवी राज ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें कहा था कि शनिवार को जब वह अपने घर जा रहा था तो भादोघाट गांव में आरोपियों ने उसे घेरकर रंगदारी मांगी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >