सामूहिक दुष्कर्म मामले का आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

समस्तीपुर पुलिस ने उजियारपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में लड़की भगाने और कोर्ट वारंट के आरोपी भी शामिल हैं.

Samastipur News: उजियारपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड के एक अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक दुष्कर्म मामले का अभियुक्त, एक लड़की भगाने के मामले का आरोपी तथा एक न्यायालय का वारंटी शामिल है.

Ujiarpur News: सामूहिक दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार उजियारपुर निवासी अशोक चौधरी के पुत्र आदित्य कुमार ने गुरुवार को उजियारपुर थाना में आत्मसमर्पण किया. वह सामूहिक दुष्कर्म मामले का नामजद अभियुक्त है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

लड़की भगाने के मामले में भी कार्रवाई

उजियारपुर थाना पुलिस ने रामनगर चांदचौर निवासी चिंटू कुमार को लड़की भगाने के मामले में गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ पूर्व से मामला दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद उसे भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

न्यायालय का वारंटी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अभियान के दौरान चांदचौर चपता निवासी रामबाबू राय को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >