चांदचौर पूर्वी के मुखिया पति को जान मारने की धमकी

प्रखंड की चांदचौर पूर्वी पंचायत के मुखिया ललिता देवी के पति अरुण कुमार को उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान मारने की धमकी दी है.

उजियारपुर : प्रखंड की चांदचौर पूर्वी पंचायत के मुखिया ललिता देवी के पति अरुण कुमार को उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान मारने की धमकी दी है. जिससे दहशत में आये मुखिया पति ने उजियारपुर थाना में शिकायत की है. धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा है कि पांच जुलाई को वे अपने वाहन से बरौनी जा रहे थे. इसी बीच उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया. जब उन्होंने कॉल रिसीव किया तो अज्ञात व्यक्ति ने उनसे कहा कि मुझे आपको मारने के लिए दो लाख रुपये सुपारी मिली है. यह बात सुनते ही मुखिया पति भयग्रस्त हो गये. इसकी जानकारी तुरंत उजियारपुर पुलिस को दी. थानाध्यक्ष ने मुखिया पति का शिकायत दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >