महिला को जिंदा जलाने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के सलखन्नी निवासी विकास साह की पत्नी विमल कुमारी ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में जख्मी अवस्था में पुलिस के समक्ष दिये फर्दबयान के आधार पर विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के सलखन्नी निवासी विकास साह की पत्नी विमल कुमारी ने समस्तीपुर सदर अस्पताल में जख्मी अवस्था में पुलिस के समक्ष दिये फर्दबयान के आधार पर विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें गांव के ही शत्रुघ्न साह के पुत्र विपिन कुमार, सुरेंद्र साह के पुत्र सोनू कुमार, सुरेश साह के पुत्र राजेश साह समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है. कहा गया है कि 31 मई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर में बैठी हुई थी. इसी बीच नामजद युवक उसके घर में घुसकर बदमाशी करने लगे. विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया. किसी को बताने पर जिंदा जला देने की धमकी दी. लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है. बचाने आये उसके भाई के साथ भी मारपीट करने का बात बतायी गयी है. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >