दलसिंहसराय के पगड़ा में बंद घर से जेवर समेत कीमती सामान की चोरी

चाहरदीवारी फांद कर बंद घर में घुसे चोरों ने सोने के जेवर सहित कीमती सामान की चोरी कर फरार हो गये. मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा का है.

दलसिंहसराय . चाहरदीवारी फांद कर बंद घर में घुसे चोरों ने सोने के जेवर सहित कीमती सामान की चोरी कर फरार हो गये. मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा का है. पीड़ित पगड़ा निवासी अभिषेक अनुराग के बंद घर मे�� घटना हुई है. इसको लेकर पीड़ित अभिषेक ने थाना में आवेदन दिया है. इसमें बताया गया है कि वह सपरिवार चार जून को चकसेखू अपनी ससुराल में काम से गये थे. उसी रात चोर दीवार कूद कर अंदर आये. ताला तोड़ कर कर्णफूल एक जोड़ी सोने का, एचपी कंपनी का लैपटॉप व उनके बच्चे का गुल्लक, जिसमें लगभग पांच हजार रुपये जमा थे चोरी कर फरार हो गये. चोरी की सूचना गुरुवार की सुबह पड़ोसी ने दी. आसपास के लोगों का कहना था कि पगड़ा में एक कॉलोनी बसायी जा रही है. इसमें गाछी होने के कारण कई असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. सभी जुआ, ताश खेलते हैं. भांग पीकर आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते रहते हैं. आवेदन मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >