Samastipur News:चोरी करते रंगेहाथ पकड़ कर युवक को किया पुलिस के हवाले

थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के आषाढ़ी में शुक्रवार को दिन में ही एक बंद घर का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया रहा था.

Samastipur News: ताजपुर : थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत के आषाढ़ी में शुक्रवार को दिन में ही एक बंद घर का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया रहा था. जिसे ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घर के मालिक हितेश ठाकुर कुछ दिन पूर्व ही गांव में ही नया घर बनाये हैं. परिवार के साथ पुराने घर को बंद कर नये वाले घर पर रहते हैं. इसी बीच बंद घर को देख कर चोर चोरी करने लगे. आरोपित की पहचान वैशाली जिले के कुशहर निवासी सन्नी कुमार के रूप में की गयी है. विदित हो कि पिछले कुछ महीनों में आषाढ़ी गांव में लगभग एक दर्जन घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. ग्रामीण परेशान थे. चोर के पकड़ाने से लोगों ने राहत की सांस ली है. थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है. कयास लगाया जा रहा है कि पकड़े गये युवक से पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है. हालांकि पुलिस अभी पूछताछ करने की बात बता रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >