Samastipur News:झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, फसलों को लाभ

पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. सोमवार की रात जिले के कई हिस्सों में अचानक मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई.

Samastipur News:समस्तीपुर : पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. सोमवार की रात जिले के कई हिस्सों में अचानक मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई. बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. बारिश के कारण धान सहित सभी खरीफ फसलों और सब्जी की फसल को लाभ पहुंचा है. किसान खुश हैं. पानी के अभाव में खेतों में लगी फसल मुरझा रही थी. उनकी बढ़वार सही ढंग से नहीं हो रही थी. हालांकि किसानों का कहना है, जरूरत के लायक बारिश नहीं हुई है. फसल को और अधिक पानी की जरूरत है. इधर बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी. समस्तीपुर-दरभंगा एनएच 322 पर मथुरापुर घाट से झिल्ली चौक के पास पानी लगा हुआ है. इसके अलावा मुसरीघरारी से समस्तीपुर के बीच में कई जगहों पर पानी लग गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >